गणतंत्र दिवस के 16 महत्वपूर्ण तथ्यों। Republic day information in Hindi
26 जनवरी, गणतंत्र दिवस ( Republic Day )- यह दिन कोई भी भारतीय कभी नहीं भूल सकता। 26 जनवरी हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है क्योंकि इसी दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। आइए जानते हैं 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बातें। Republic day information in Hindi
गणतंत्र दिवस से जुड़े 16 महत्वपूर्ण बातें। Republic day information in Hindi
1. भारतीय संविधान की शुरुआत :-
संविधान सभा के 308 सदस्यों ने मिलकर 24 जनवरी 1950 में संविधान के दोनों हस्तलिखित कॉपियों पर हस्ताक्षर किए और इसके 2 दिन बाद मतलब 26 जनवरी 1950 के दिन भारतीय संविधान ( Indian Constitution ) को पूरे देश में लागू कर दिया गया। इससे पहले भारत में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट (1935) का नियम लागू था।
2. 26 जनवरी के दिन ही क्यों :-
भारतीय संविधान को 26 जनवरी के दिन इसीलिए लागू किया गया क्योंकि इसी दिन वर्ष 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) ने भारत को “पूर्ण स्वराज” घोषित किया था।
3. दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान :-
भारतीय संविधान 395 अनुच्छेद 22 अध्याय और 8 अनुसूचियों के साथ दुनिया में सबसे बड़ा लिखित संविधान है। भारतीय संविधान को पूरी तरह से हाथों से लिखा गया है जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है। भारतीय संविधान के असली को कॉपी हीलियम से भरे बक्से में संसद भवन की लाइब्रेरी में रखा गया है।
4. कितना समय लगा :-
दुनिया के सबसे बड़े हस्तलिखित संविधान को तैयार होने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था और इस संविधान के रचयिता थे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर।
5. गणतंत्र दिवस पर चुने गए देश के पहले राष्ट्रपति :-
26 जनवरी 1950 भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में गवर्नमेंट हाउस पर शपथ ग्रहण की थी।
6. राजपथ पर होने वाले परेड की शुरुआत :-
अभी जो आप गणतंत्र दिवस की परेड राजपथ पर होते हुए देखते हो शुरुआती दौर में वहां नहीं होता था। वर्ष 1950 से लेकर 1954 तक गणतंत्र दिवस की परेड के लिए कोई जगह तये नहीं था। कभी यह रामलीला मैदान में तो कभी लाल किले में हुआ करता था। फिर वर्ष 1955 से गणतंत्र दिवस की परेड के लिए दिल्ली के राजपथ को मुकर्रर किया गया और तब से लेकर आज तक वही पर गणतंत्र दिवस की परेड हो रहा है।
7. गणतंत्र दिवस के समारोह की शुरुआत :-
गणतंत्र दिवस के समारोह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाता है और प्रधानमंत्री द्वारा “अमर जवान ज्योति” पर पुष्प मालाएं डाली जाती हैं। इसके बाद शहीद हुए भारत के वीर जवानों के लिए 2 मिनट मौन रखा जाता है और फिर राष्ट्रीय गीत “जन-गण-मन” के साथ कार्यक्रम को शुरू किया जाता है।
8. गणतंत्र दिवस के समारोह की समाप्ति :-
हर साल गणतंत्र दिवस की परेड के अंत में दो गाने बजाए जाते हैं। “सारे जहां से अच्छा” और “Abide with me”. “Abide with me” यह एक Christian सॉन्ग है। इस गाने को बजाने का कारण यह है कि ऐसा माना जाता है यह गाना महात्मा गांधी के पसंदीदा गाना है।
यह भी पढ़े :-
👉 कितना जानते है आप भारत के बारे में। 50+ unique facts about India
9. गणतंत्र दिवस के पेहेले मुख्य अतिथि ( First Chief Guest on Republic day ) :-
यूं तो हर साल गणतंत्र दिवस की समारोह पर किसी ना किसी देश को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रण दिया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रुप में कौन आए थे? 26 जनवरी 1950 भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि थे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्नों।
10. राजपथ की परेड में पहला मुख्य अतिथि ( First Chief Guest on Rajpath ):-
26 जनवरी 1955 में जब पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड दिल्ली के राजपथ पर मनाया गया तब पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद को मुख्य अतिथि के रुप में बुलाया गया था।
11. मुख्य अतिथि के रुप में सबसे ज्यादा आमंत्रण :-
मुख्य अतिथि के रुप में गणतंत्र दिवस के समारोह पर सबसे ज्यादा बार (5 बार) आमंत्रित किया जाने वाला देश है फ्रांस और UK. उसके बाद है भूटान और राशियां। उन्हें 4 बार आमंत्रित किया गया है।
12. पहली बार शामिल हुए NSG कमांडो :-
वैसे तो गणतंत्र दिवस के समारोह के दौरान राजपथ पर हर रेजिमेंट्स हिस्सा लेते हैं लेकिन 2017 में पहली बार देश के सबसे शक्तिशाली सेना NSG कमांडो ने हिस्सा लिया था और अपना दम- खम दिखाया था।
13. परेड के दौरान राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाती है। यह सलामी राष्ट्रगान शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद दी जाती है।
14. यह बात ज्यादातर लोगों को पता नहीं होगा कि गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम 3 दिनों तक चलता है यह 26 जनवरी को शुरू होता है और 29 जनवरी को खत्म होता है।
15. भारत में सिर्फ तीन ही नेशनल हॉलिडे मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, स्वाधीनता दिवस और गांधी जयंती।
16. इस वर्ष मतलब 2018 को गणतंत्र दिवस के समारोह पर कुल 10 देशों को आमंत्रण दिया जा रहा है।
यह भी पढ़े :-
👉 भारतीय सिनेमा से जुड़े रोचक तथ्य। Facts About Indian Cinema
👉 भारतीय क्रिकेट से जुड़े रोचक तथ्य। Facts About Indian Cricket
👉 भारतीय रेलवे से जुड़े रोचक तथ्य। Facts About Indian Railway
👉 भारतीय मुद्रा से जुड़े रोचक तथ्य। Facts About Indian Currency
आर्टिकल कैसा लगा नीचे Comments में जरूर बताइये। पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ Share कीजिये। और ऐसे ही रोचक तथ्य की जानकारी email द्वारा पाने के लिए हमारे ब्लॉग को Subscribe कीजिये।
….Thank You….