Facebook के बारे मैं आप कितना जानते हैं ? Amazing facts about Facebook in Hindi
फेसबुक के बारे में कुछ रोचक बातें। Amazing facts about Facebook in Hindi
Updated – September 2019..
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की शुरुआत 14 फरवरी 2004 को हुई थी। अब इसे आप आदत कहो या फिर जरूरत लेकिन सच तो यह है कि आज के समय में बच्चे से लेकर बूढ़े तक ज्यादातर लोग फेसबुक के साथ जुड़ चुके है।
लेकिनआप में से बहुत से लोग ऐसे है जो फेसबुक के बारे में बहुत कम बातें जानते है। इसलिए आज मै आप लोगो को फेसबुक के बारे में कुछ रोचक बातें बताने जा रहा हु। Facts about Facebook in Hindi
फेसबुक के बारे में कुछ रोचक बातें.
Amazing facts about
Facebook in Hindi
1) क्या आप जानते है फेसबुक पेज को यूजर्स अपने हिसाब से 70 अलग अलग भाषाओं में परिवर्तित कर सकते है।
2) क्या आपने कभी सोचा है फेसबुक का रंग नीला क्यों है? इसका कारण है मार्क जुकरबर्ग की एक बीमारी, जिसका नाम है कलर ब्लाइंडनेस ( Colour blindness )। इस बीमारी के वजह से मार्क जुकरबर्ग रंगों में अंतर पता नहीं लगा पाते।
3) फेसबुक के प्राइवेसी ऑप्शन (privacy option) को यूज़ करके आप दुनिया में किसी को भी ब्लॉक (block) कर सकते है सिवाय सिर्फ एक इंसान को छोड़ के, और वो है खुद फेसबुक के जन्मदाता मार्क जुकरबर्ग।
अगर आप उन्हें ब्लॉक करने की कोशिश करोगे तो आप को एक एरर (error) मैसेज दिखाई देगा….. लेकिन उन्हें ब्लॉक करना कौन चाहेगा।
4) फेसबुक हर महीने तीन करोड़ डॉलर ($30 Million) सिर्फ होस्टिंग (Hosting) में ही खर्च कर देता है।
5) क्या आप जानते है फेसबुक पर हर महीने लगभग 250 करोड़ से भी ज्यादा इमेजेज ( image’s ) अपलोड हो रहा है. और यह आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ते जा रहा है।
6) फेसबुक पर हर 20 मिनट में लगभग 1 लाख से भी ज्यादा स्टेटस अपडेट किये जाते है। सोचो आपने भी तो अभी तक कितना स्टेटस अपडेट किया होगा।
7) फेसबुक पर हर एक मिनट में लगभग 10 लाख लाइक्स और शेयर किये जाते है फेसबुक यूजर्स द्वारा।
8) 9 फरवरी, 2009 को पहली बार फेसबुक पर “like” बटन को लगाया गया था और 24 फरवरी, 2016 को like बटन के साथ पहली बार “reaction” भी लगाये गये।
9) ट्विटर (twitter) की तरह फेसबुक पर भी फॉलो (follow) बटन है और इसे दिसंबर 2012 को इनेबल किया गया था।
10) अगर आप फेसबुक पर कोई भी गलती ढूंढ लेते हो और फेसबुक टीम को इसकी जानकारी दे देते हो तो फेसबुक आप को 500 डॉलर तक का इनाम देता है।
इस प्रोग्राम को “Big Bounty program” कहा जाता है और इस प्रोग्राम को 29 जुलाई, 2009 को शुरू किया गया था।
11) फेसबुक का नाम पहले “The Facebook” हुआ करता था और लाइक बटन का नाम पहले “Awesome” था।
12) अगर आप अपने फेसबुक अकाउंट पर लॉग इन हो कर इंटरनेट पर दूसरा कोई भी काम करते है तो फेसबुक आप के ऊपर नजर रख सकता है।
13) दुनिया में जितने भी लोग इंटरनेट यूज करते है उनमें आधे से ज्यादा लोग फेसबुक के साथ जुड़े हुए है।
14) अगर फेसबुक एक देश होता तो वो चीन, भारत, अमेरिका और इंडोनेशिया के बाद दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश होता।
15) वर्ष 2009 में चीन के सरकार ने फेसबुक पर पाबंदी लगा दी थी।
16) सतर्क हो जाइये क्योंकि फेसबुक पर रोजाना 6 लाख से भी ज्यादा हैकिंग अटैक होता है।
17) वर्ष 2009 में WhatsApp के को-फाउंडर Brain Acton को फेसबुक ने जॉब देबे से इंकार कर दिया था।
18) आपको जानकर हैरानी होगी वर्ष 2011 में फेसबुक की मदद से ही आइसलैंड (Iceland) का संविधान लिखा गया था।
19) इस वक्त फेसबुक पर लगभग 3 करोड़ ऐसे एकाउंट्स है जिनके यूज़र्स मर चुके है।
20) फेसबुक के एक रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक पर 14,30,00,000 फेक एकाउंट्स है और इनमे से ज्यादातर एकाउंट्स भारत से ही बनाए गए है।
21) क्या आप जानते है फ्लोरिडा (Florida) में जज और लॉयर एक दूसरे को फेसबुक पर ऐडं नहीं कर सकते। यह फ्लोरिडा का कानून है।
22) अगर आप की जान-पहचान में से कोई फेसबुक यूजर्स की मौत हो जाती है तो आप फेसबुक टीम को रिपोर्ट करके उस अकाउंट को एक यादगार अकाउंट बना कर रख सकते है।
23) अगर फेसबुक का सर्वर डाउन हो जाता है तो हर मिनट फेसबुक को 25,000 डॉलर का नुकसान होता है।
24) वर्ष 2014 में फेसबुक का सर्वर 19 मिनट के लिए डाउन हो गया था, जिसके वजह से फेसबुक को 4,27,000 डॉलर का नुकसान हुआ था।
25) फेसबुक पर डाटा जैसे के इमेज और वीडियो 300 पेटा बाइट्स (30cr GB) स्टोरेज में saved है।
आशा करता हु आप लोगो को फेसबुक के बारे में यह सब बातें जानकर अच्छा लगा. अगर पसंद आये तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
2 Comments