महात्मा गांधी से जुड़े कुछ बातें। About Mahatma Gandhi in Hindi
महात्मा गांधी से जुड़े कुछ बातें। About Mahatma Gandhi in Hindi
हमारे राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हें हम महात्मा गांधी के नाम से भी जानते हैं। हमारे देश भारत को आजादी दिलाने में गांधीजी का योगदान बोहुत अतुलनीय था। About Mahatma Gandhi in Hindi
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चलकर भारत को गुलामी से मुक्त कराया था। तो आइए जान लेते है महात्मा गांधी जी के जीवन से जुड़े कुछ बातें। About Mahatma Gandhi in Hindi

महात्मा गांधी से जुड़े कुछ बातें।
About Mahatma Gandhi in Hindi
1. महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर संन 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था । उनके पिता का नाम था करमचंद गांधी और माता का नाम पुतलीबाई।
2. महात्मा शब्द संस्कृत भाषा से ली गई है जिसका मतलब होता है महान आत्मा ,इसलिए आम जनता गांधी जी को महात्मा गांधी के नाम से बुलाते है।
3. गांधी जी भारत के राष्ट्रपिता है। उन्हें पहली बार 6 जुलाई 1944 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित किया था।
4. भारत में सिर्फ तीन दिन ही National Holiday के रूप में मनाया जाते हैं,
- गांधी जयंती (2nd अक्टूबर)
5. जहां भारत में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है वही पूरी दुनिया में 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के नाम से मनाया जाता है।
6. गांधी जी अपने माता पिता के सबसे छोटे संतान थे। उनके दो बड़े भाई और एक बहन भी थी।
7. गांधी जी का विवाह संन 1883 में कस्तूर बाई मकनजी के साथ कर दिया गया था। उस समय गांधी जी की उम्र थी सिर्फ 13 साल।
8. मोहनदास करमचंद गांधी और कस्तूर बाई मकनजी के चार सन्तान में सभी पुत्र ही थे। हरीलाल गांधी 1888 में, मणिलाल गांधी 1892 में, रामदास गांधी 1897 में और देवदास गांधी 1900 में जन्मे।
9. गांधी जी नवंबर, सन 1887 में अपनी मेट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी और जनवरी, सन 1888 में उन्होंने भावनगर के सामलदास कॉलेज में दाखिला लिया था और डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वे लंदन गये और वहाँ से बेरिस्टर बनकर लौटे।
10. गांधीजी पेशे से वकील थे, उन्होंने अपनी वकालत की पढ़ाई इंग्लैंड में की थी।
भारत से जुड़े ऐसे तथ्य जो हर भारतीय को पता होना चाहिए
11. यह एक इत्तेफाक की बात है की गांधी जी का जन्म, भारत की स्वतंत्रता और गांधी जी की हत्या शुक्रवार को ही हुआ था।
12. दिसंबर 1921 में गांधी जी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।
13. 30 जनवरी 1948, इसी दिन नाथूराम गोडसे द्वारा गोली मारकर गांधी जी की हत्या कर दी गई।
14. गांधीजी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों पर लगाये गये नमक कर के विरोध में 1930 में नमक सत्याग्रह और इसके बाद 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन से खासी प्रसिद्धि प्राप्त की थी।
15. गांधीजी ने सन 1918 में चंपारन और खेड़ा सत्याग्रह आंदोलन, सन 1919 में खिलाफत आंदोलन और संन 1920 में असहयोग आंदोलन से बहुत ख्याति प्राप्त की थी।
यह भी पढ़े
तो कैसा लगा हमारा यह Article महात्मा गांधी से जुड़े कुछ बातें। About Mahatma Gandhi in Hindi, यहाँ मैं गांधी जी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है । अगर आप गांधी जी से जुड़े ओर भी बातें जानना चाहते है तो आप विकिपीडिया में पर सकते हैं।